उल्लास व भक्ति के साथ निकला द्वितीय मंगलवारी जुलूस, शहर हुआ राम मय


मेदिनीनगर : श्री रामनवमी महोत्सव के पावन अवसर पर शहर में द्वितीय मंगलवारी जुलूस बड़े ही धूमधाम, उल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में निकाला गया। श्री महावीर नवयुवक दल (जेनरल) के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य जुलूस में सैकड़ों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए और पूरे नगर को राममय बना दिया। मंगलवारी जुलूस की शुरुआत संध्या 7 बजे शिवाला घाट से हुई जो कि अपने पारंपरिक मार्ग से होते हुए महावीर मंदिर पहुंचा जहाँ पूजा अर्चना कर सभी के बीच प्रसाद वितरण किया गया । इस दौरान जय श्री राम एवं जय बजरंगबली के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु ढोल-नगाड़े, ध्वज एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भक्ति में लीन नजर आए।
इस दौरान नगर के विभिन्न संगठनों द्वारा भी अपने-अपने पारंपरिक मार्गों से मंगलवारी जुलूस निकाला गया। सभी जुलूस महावीर मंदिर पहुंचकर एकत्रित हुए, जहां बजरंगबली की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए समिति के अध्यक्ष मंगल सिंह की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में यह आयोजन सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ। श्री मंगल सिंह स्वयं पूरे जुलूस में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते नजर आए।उन्होंने कहा कि रामनवमी महापर्व हमारी आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक है। हर वर्ष इस प्रकार के आयोजन समाज में भाईचारा एवं धार्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर श्री महावीर नवयुवक दल (जेनरल) के संरक्षक गणेश गिरी,बबलू गुप्ता , दुर्गा जौहरी, परिमल प्रसून, किशोर  सिन्हा, रिंकू कुमार , दीपक सिंह, संदीप दस, जनार्दन दूबे , मुकेश अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, शुभम गुप्ता, राजू चंद्रवंशी, आकाश कुमार, रंजीत चंद्रवंशी, विवेक चौबे, अभिषेक राज, रोहित पाठक सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे। समूचा शहर भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी