रेडमा-बैरिया में अब नहीं होगी गाड़ियों से वसूली, 1 मई से नियम लागू – अरुणा शंकर

निगम जल योजना की शुरुआत ।

आधार कार्ड देख वेंडर्स और ठेला चालक का होगा रजिस्ट्रेशन ।
आज महापौर अरुणा शंकर ने माननीय उप महापौर मनोज सिंह जी एवं माननीय पार्षदों की उपस्थिति में अपनी तीसरी सशक्त बोर्ड बैठक से कई अहम फैसले लिए जिसमें प्रमुख फैसले 
1-चौधराणा बाजार का किराया 4 रुपया स्क्वायर फीट की संपुष्टि , नगर सचिव को अनुमोदन हेतु पत्र भेजी जाएगी । 2-शिकायत, सुझाव एवं समाधान हेतु निगम का एप्स जल्द आम जनों के मुट्ठी में उपलब्ध होगा ।
3-अवैध निर्माण की देखरेख की सूचना देने में लगे सफाई कर्मी, जमादार को हटाकर इस कार्य के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त होंगे ।
 4-जमादार नाम हटाकर सुपरवाइजर के नाम से नामित होंगे ।
5- अत्याधुनिक बस टर्मिनल हेतु भूमि सिगरा की और NH से सटे स्थान चयन करने हेतु प्रस्ताव।
 6-रेडमा एवं बेरिया टैक्सी स्टैंड के नाम पर गाड़ी रोककर रंगदारी लेने की प्रथा को समाप्त करते हुए दोनों स्थान का टेंडर कैंसिल किया गया ।
 7-किसी भी टैक्सी स्टैंड में एक बार पार्किंग शुल्क देने के उपरांत दिन भर के लिए निगम के सभी टैक्सी स्टैंड में रशिद मान्य होगा ।
 8-निगम जल योजना के नाम से अभियान चलाते हुए निगम का बोरिंग जिसमें भरपूर पानी है उसमें मोटर लगाकर 20 घर तक पाइपलाइन से कनेक्शन देते हुए पानी पहुंचने की सहमति। 
 9-निगम के सातों जोन में सुविधा युक्त जोन कार्यालय होगा और वहीं से 5 वार्डो के काम संचालित होंगे ।
 10-निगम कार्यालय को 15 दिनों के अंदर कैशलेस बनाना और निगम का हर भुगतान ऑनलाइन या स्कैनर के माध्यम से ट्रांजैक्शन करना अनिवार्य।
 11-निगम क्षेत्र के सभी ठेलो एवं स्ट्रीट वेंडर्स का आधार कार्ड देखते हुए नया रजिस्ट्रेशन करना साथी रजिस्ट्रेशन में किस जगह ठेला लगाना है स्पष्ट अंकित रहेगा ताकि शहर में ट्रैफिक को कंट्रोल किया जा सके ।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी