छतरपुर में सड़क हादसे में 10 लोग घायल
छतरपुर एनएच 98 के रुदवा में दो कारों की आमने सामने की टक्कर की टक्कर हो गई। टक्कर में एर्टिगा कार और एक्सेंट कार का आगे का हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि अर्टिगा कार डाल्टेनगंज से मेदिनीनगर की ओर जा रही थी। और हुंडई एक्सेंट कार छतरपुर से डालटेनगंज की ओर जा रही थी। जिसका रुदवा होटल के समीप जोरदार टक्कर हो गया। दुर्घटना में अर्टिगा कर सवार छत्तीसगढ़ के निवासी कृतिका आर्या 5 वर्ष, अतुल आर्या 35 वर्ष, अस्मिता कुमारी 13 वर्ष, सुनीता देवी 35 वर्ष, आयुष कुमार 12 वर्ष, अरुण दास 45 वर्ष, रवि रंजन कुमार 50 वर्ष और हुंडई एक्सेंट कार सवार हुसैनाबाद निवासी जमाल आलम 45 वर्ष, सैफ अली 28 वर्ष और छतरपुर के मंदेया निवासी अरशद अंसारी 17 वर्ष शामिल हैं।
घटना के बाद छतरपुर पुलिस की गस्ती गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से इलाज के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है घायलों में से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
दोनों गाड़ियों का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना पाकर छतरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची दोनों कर में फंसे घायलों को कार की बॉडी काटकर निकल गया. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया. घायलों में छत्तीसगढ़ के कालापुर निवासी कृतिका आर्या 5 वर्ष, अतुल आर्या 35 वर्ष, अस्मिता कुमारी 13 वर्ष, सुनीता देवी 35 वर्ष, आयुष कुमार 12 वर्ष, अरुण दास 45 वर्ष, रवि रंजन कुमार 50 वर्ष व एक्सेंट कार सवार हुसैनाबाद निवासी जमाल आलम 45 वर्ष, सैफ अली 28 वर्ष और छतरपुर के मंदेया निवासी अरशद अंसारी 17 वर्ष शामिल हैं. सभी घायलों का प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने मेदनी नगर रेफर कर दिया.