पलाम के सतबरवा में दो सड़क हादसे में महिला तथा युवक की मौत, 5 घायल

मेदिनीनगर/सतबरवा।
पहली घटना सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे-39 पोलपोल ओवरब्रिज पर मंगलवार शाम करीब 5:45 में दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतका की पहचान रांची के आजाद बस्ती, फूल बागान मोहल्ला निवासी फरहान अख्तर की पत्नी नाहिद परवीन के रूप में हुई है। वहीं घायलों में राजू उर्फ फरहान, इशरत परवीन, अफजल खान, कौसर खान और चालक मोहम्मद सुल्तान शामिल हैं। सभी रांची के निवासी बताए जा रहे हैं। दूसरी कार में सवार घायल की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव निवासी आफताब अंसारी के रूप में हुई है।

सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि रांची से एक परिवार चैनपुर क्षेत्र के शाहपुर नई मोहल्ला में शादी की बातचीत के लिए आया था। लौटने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया।

थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा के बताया, पुलिस ने सभी घायलों को पुलिस वाहनों से अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर लौटते समय हादसा 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

वही दूसरी घटना पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई गांव निवासी 22 वर्षीय रोशन कुमार सोनी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अशोक प्रसाद सोनी के पुत्र थे।

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 7 बजे रौशन बाइक से सगालिम बाजार गया था। बाजार से घर लौटने के दौरान रास्ते में उसकी बाइक की टक्कर एक अज्ञात बाइक से हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी की एएसआई सुशीला टीयू एवं जवान महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया शुरू की। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता