रामनवमी के भव्य आयोजन की सफलता पर महावीर नवयुवक दल ने जताया आभार



डाल्टनगंज। 
श्री रामनवमी उत्सव के सफल और भव्य आयोजन के बाद श्री महावीर नवयुवक दल ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।बुधवार को सर्किट हाउस में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दल के जेनरल अध्यक्ष मंगल सिंह ने कहा कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति या समिति का नहीं, बल्कि पूरे समाज के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस तरह से शहरवासियों ने अनुशासन,श्रद्धा और उत्साह के साथ इस पर्व को मनाया वह अपने आप में मिसाल है। महामंत्री मनोहर वाली ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सुरक्षा,साफ-सफाई और झांकी व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया गया था जिसके कारण कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा।
उन्होंने कहा कि रामनवमी केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि इस आयोजन में हर वर्ग,हर समुदाय और हर उम्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, जो शहर की एकजुटता को दर्शाता है।
उन्होंने प्रशासन,मीडिया और स्वयंसेवकों की भूमिका को सराहते हुए कहा कि इनके सहयोग के बिना इतना विशाल आयोजन संभव नहीं था। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा जताई।
अंत में सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि रामनवमी उत्सव की सफलता यह साबित करती है कि जब समाज एकजुट होता है तो कोई भी कार्य असंभव नहीं रहता।इस दौरान संरक्षक प्रदीप सिन्हा उपाध्यक्ष नवीन तिवारी,आकाश चंद्रवंशी, उत्तम सिंह,महामंत्री मनोहर लाली, अमीत कुमार रिंकू, किशोर सिन्हा, राहुल कुमार, जितेन्द्र सिंह,रुपेश कुमार सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता