ज्वेलरी शॉप में बीती रात चोरों ने की चोरी दिया घटना को अंजाम

पलामू -पांकी थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसाय मुरली प्रसाद सोनी के जेवर दुकान में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर उनके दुकान से कीमती गहने और नगद रुपए लेकर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह जब मुरली प्रसाद अपना दुकान खोलने बाजार पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। नगद रुपए और कीमती गहने गायब है। इसके बाद भुक्तभोगी मुरली प्रसाद के द्वारा इस घटना की जानकारी पांकी थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे कि चोरों का पता चल सके। वहीं चोरों को पकाने के लिए पुलिस ने स्क्वाड डॉग का भी सहारा लिया है। वही इस घटना के बाद से व्यवसाईयों में आक्रोश का माहौल है। पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि पुलिस चोरी की घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। जल्द ही पुलिस चोर को पकड़ने में कामयाब रहेगी।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी