पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोर गिरोह का खुलासा, सुनार समेत कई गिरफ्तार

पलामू पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सक्रिय एक शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस कार्रवाई की सबसे अहम कड़ी यह रही कि चोरी के आभूषण खरीदने वाले सुनार अनुरंजन कुमार सोनी को भी पुलिस ने दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में कुन्दन कुमार मेहता, पंकज कुमार उर्फ पंकज गुप्ता, किशन कुमार मेहता उर्फ अविनाश मेहता और संजीव कुमार उर्फ गोलू शामिल हैं।

🔎 पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह पड़वा, नौडीहा बाजार और पाटन थाना क्षेत्रों में हुई करीब 8 बड़ी चोरी की घटनाओं में शामिल था।
👮‍♂️ इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में सक्रिय चोरी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है, वहीं पुलिस अब अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

📢 लगातार हो रही चोरियों से परेशान लोगों के लिए यह कार्रवाई राहत भरी खबर है।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता