जोरकट में भीषण सड़क हादसा: टेंपो-बाइक टक्कर में दो की मौत, चालक फरार

मेदिनीनगर।
सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में बुधवार देर शाम करीब 8 बजे टेंपो और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हमीदगंज निवासी संतोष कुमार और जोरकट निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।
बताया गया कि प्रदीप कुमार मोटरसाइकिल पर सवार थे, जबकि संतोष कुमार टेंपो में बैठे हुए थे। संतोष कुमार भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के एजेंट थे।

हादसे के बाद टेंपो चालक मौके का फायदा उठा कर वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्रारंभिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में सुरक्षित रखवा दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार टेंपो सतबरवा से मेदिनीनगर की ओर आ रहा था, जबकि मोटरसाइकिल सवार मेदिनीनगर से जोरकट की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सूचना मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया की टेंपू और मोटरसाइकिल को थाना लाया गया है, आगे की जांच की जा रही है।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता