हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने की तैयारी, मेदिनीनगर में आयोजित प्रेस वार्ता
आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को होटल RDS में आगामी 12 अप्रैल 2026 को मेदिनीनगर में आयोजित होने वाले "हिंदू सम्मेलन" के निमित्त एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज की सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करना, परंपराओं के संरक्षण को बढ़ावा देना तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।
प्रेस वार्ता के दौरान हिंदू सम्मेलन समिति ने बताया कि यह सम्मेलन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने, आपसी सहयोग की भावना को प्रबल करने तथा सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने का एक सार्थक प्रयास है।
यह "हिंदू सम्मेलन" दिनांक 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को संध्या 4 बजे शिवाजी मैदान, मेदिनीनगर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक कला एवं विरासत का प्रदर्शन तथा समाज के प्रबुद्ध एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों के प्रेरणादायक उद्बोधन मुख्य आकर्षण होंगे। विशेष रूप से युवाओं को अपनी संस्कृति, परंपरा और मूल्यों से जोड़ने पर विशेष बल दिया जाएगा।
इस अवसर पर समिति के संयोजक श्री सुरेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और एकता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। यह सम्मेलन इसी भावना को सुदृढ़ करने का एक प्रयास है। अध्यक्ष रामदास साहू ने कहा कि वक्ता के रूप में पूज्य 1008 श्रीसीता राम शरण जी, साध्वी लाडली शरण जी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र कार्यवाह विनेश जी अपना विचार रखेंगे। इस दौरान समिति के अध्यक्ष ने संरक्षक मंडली की भी घोषणा की जो इस कार्यक्रम के निमित्त समिति का मार्गदर्शन करेंगे। वहीं सचिव श्री कुमार गौरव ने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समस्त हिंदू समाज को एकजुट करना है इस प्रकार के कार्यक्रम 1लाख 8 स्थानों पर हो रहा है।
प्रेस वार्ता में समिति के संयोजक – सुरेन्द्र विश्वकर्मा, सह संयोजक – सतीश तिवारी, उपाध्यक्ष – विकाश सिंह, सचिव – कुमार गौरव, प्रचार प्रमुख – रोहित पाठक, श्वेत रंजन, कोषाध्यक्ष – विकाश तिवारी, पंकज जयसवाल , विनीत पाण्डेय, सूर्यकांत पासवान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समिति ने सभी नागरिकों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है तथा मीडिया बंधुओं से अनुरोध किया है कि इस सकारात्मक पहल को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग प्रदान करें, ताकि यह आयोजन व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल हो सके।
निवेदक:
कुमार गौरव
सचिव
हिंदू सम्मेलन समिति