साइकिल से कार्यालय पहुंच रहे नगर अध्यक्ष, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

छतरपुर: नगर पंचायत छतरपुर के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ‘चुनमून’ ने पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल शुरू की है। वे प्रतिदिन अपने आवास से करीब दो किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर नगर कार्यालय पहुंच रहे हैं।
नगर अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उनका लक्ष्य छतरपुर को आने वाले समय में “ग्रीन और क्लीन” शहर बनाना है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव संभव है और साइकिल का उपयोग न केवल पर्यावरण को बचाने में मदद करता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नॉर्वे जैसे समृद्ध देशों में भी लोग साइकिल का अधिक उपयोग करते हैं, जिससे ईंधन की खपत कम होती है और पर्यावरण संतुलन बना रहता है।
नगर अध्यक्ष ने आम लोगों से भी अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में साइकिल को अपनाएं और प्रदूषण कम करने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि यदि सभी नागरिक मिलकर प्रयास करें, तो छतरपुर को एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ शहर बनाया जा सकता है।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता