पलामू पत्रकार परिषद ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
मेदिनीनगर। पलामू पत्रकार परिषद ने उपायुक्त से मिलकर राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से मांग किया गया कि हजारीबाग में पत्रकारों के साथ मारपीट की जाने की घटना की जांच कराते हुए उसमें शामिल लोगों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई किया जाये ताकि भविष्य में पत्रकारों के उपर कोई घटना ना घट सके। ज्ञात हो कि झारखंड के हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से स्थानीय न्यूज 18 पत्रकार सुशांत सोनी द्वारा चतरा एयर एंबुलेंस हादसे के पीड़ित परिवारों को मुआवजा कब देने का सवाल करने पर मंत्री के समर्थक कार्यकतार्ओं ने पत्रकार पर हमला कर दिया। सुशांत सोनी के अलावे अन्य पत्रकार भी चोटिल हुए। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, चुकी पत्रकार का सवाल भी अपने जगह पर सही था, झारखंड के चतरा में हुए विमान हादसा अपने आप में सवालों के घेरे में है। इस मामले पर सरकार में मंत्री रहे इरफान अंसारी से पत्रकार ने पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलने को लेकर सवाल किया था और जिस तरह से मंत्री के समर्थकों ने पत्रकार भाई सुशांत सोनी के साथ मारपीट किया यह घोर निंदनीय घटना है। इरफान अंसारी लगातार इस तरह हरकतों के लिए झारखंड में चर्चा में है। पूर्व में भी एक डिजिटल चैनल के पत्रकार के ऊपर खबर लिखने पर एक करोड़ का मानहानि का दावा भी किया है। इरफान अंसारी से जिस तरह से पत्रकार द्वारा सवाल पूछा गया और उसके समर्थक पत्रकार पर ही हमला बोल दिया, उस दरमियान वहां मौजूद मंत्री और स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में या घटना घटी मगर किसी ने गंभीरता से इसे नहीं लिया। पलामू परिषद के पत्रकारोें ने मांग किया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार कोई ठोस कदम उठाए। डीसी को मांग पत्र सौंपनेवालों में अध्यक्ष नीलकमल मेहरा, अजीत मिश्रा, दिलीप कुमार, विनोद सिंह, करूणा करण,श्रवण सोनी, सैकत चटर्जी, गजेंद्र कुमार, नीरज कुमार, संतोष श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह, प्रभु दयाल तिवारी समेत अन्य पत्रकार शामिल थे।