ट्रैफिक व्यवस्था सुधार को लेकर नगर अध्यक्ष ने एसडीओ से की मुलाकात

छतरपुर: नगर पंचायत छतरपुर में चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ‘चुनमून’ ने अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) विजय केरकेट्टा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर में बढ़ती जाम की समस्या पर चिंता जताते हुए जल्द ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि शहर में लगातार बढ़ते अतिक्रमण, बेतरतीब ढंग से वाहनों का खड़ा होना और बड़ी गाड़ियों की अनियंत्रित एंट्री के कारण जाम की स्थिति गंभीर होती जा रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि अनुमंडल, अंचल और नगर पंचायत के समन्वय से इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सकता है।
एसडीओ विजय केरकेट्टा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही संबंधित विभागों की बैठक बुलाकर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मुलाकात के दौरान पत्रकार राजीव सिन्हा, असगर अंसारी और सुरेन्द्र ने भी ट्रैफिक समस्या से एसडीओ को अवगत कराया और इसके शीघ्र समाधान की मांग की।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता