भव्य हिंदू सम्मेलन से पहले शहर में उत्साह, नगर भ्रमण के जरिए दिया गया आमंत्रण

आगामी 12 अप्रैल 2026 को शिवाजी मैदान में आयोजित होने वाले भव्य "हिंदू सम्मेलन" को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में सम्मेलन की पूर्व संध्या पर शहर में एक भव्य नगर भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से लोगों को सम्मेलन में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया।
नगर भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं एवं समिति के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और आमजन को इस सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया। इस दौरान समाज में एकता, परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश भी दिया गया।
इस नगर भ्रमण में रामदास साहू, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, सतीश तिवारी, रोहित पाठक, श्वेत रंजन, कुमार गौरव, विकास तिवारी, पंकज जायसवाल, मनीष बरनवाल, विकास कुमार समेत समिति के अनेक सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने हेतु व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
समिति के सदस्यों ने बताया कि 12 अप्रैल को होने वाला यह हिंदू सम्मेलन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
नगर भ्रमण के दौरान लोगों में सम्मेलन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति जताई। समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन व्यापक जनभागीदारी के साथ ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता