छतरपुर में भारत जनगणना 2027 की शुरुआत, नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने किया स्व-गणना पंजीकरण
नगर के कार्यापालक अधिकारी सह अभियान के नोडल ने लोगों को दिया प्रशिक्षण
छतरपुर: भारत सरकार द्वारा आयोजित भारत जनगणना 2027 की शुरुआत नगर पंचायत छतरपुर में उत्साहपूर्वक की गई। नगर पंचायत छतरपुर के प्रथम नागरिक एवं नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेकर इसकी शुरुआत की। उन्होंने जनगणना पोर्टल पर पूछे गए सभी सवालों का उत्तर दर्ज कर नागरिकों को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि 1 मई से शुरू हुई स्व-गणना प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोग भाग लें और देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 16 मई से प्रगणक घर-घर जाकर नागरिकों से जानकारी एकत्र करेंगे तथा लगभग 34 प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे, जिनका सही एवं स्पष्ट उत्तर देना आवश्यक होगा।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि जनगणना देश की योजनाओं, संसाधनों और विकास कार्यों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग जरूरी है।
मौके पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी और अभियान के नोडल अधिकारी फैज़ुर्र रहमान ने भी उपस्थित लोगों को जनगणना पारदर्शिता के साथ करने का आह्वान किया।
इस मौके पर नगर पंचायत के पार्षदगण, नगर प्रबंधक, 58 प्रगणक, 8 पर्यवेक्षक एवं नगर पंचायत के अन्य कर्मी उपस्थित थे।