पलामू - डीसी ने 8 गुड सेमेरिटीन को सौंपा चेक, विभिन्न सड़क हादसों में बचायी थी राहगीरों की जान

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने वाले कुल 8 गुड सेमेरिटीन (नेक व्यक्तियों) को दो-दो हजार रुपये का चेक सौंपकर सम्मानित किया।मौके पर डीटीओ जितेंद्र यादव उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करना सबसे बड़ा मानवता का कार्य है। ऐसे लोगों को सम्मानित करना प्रशासन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी सम्मानित व्यक्तियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तत्परता और संवेदनशीलता के कारण कई लोगों की जान बच सकी।

आज चेक प्राप्त करने वालों में गुलाम मुस्तफा, बसंत कुमार, अशोक कुमार यादव, संजीव कुमार चंद्रवंशी, जफर इमाम, विजय पांडे, पवन कुमार एवं आलोक पटेल शामिल रहे।छतरपुर के कचनपुर निवासी अशोक कुमार यादव ने 13 अप्रैल को मदनपुर में घायल हुए व्यक्ति को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया था। वहीं मुरूमदाग निवासी गुलाम मुस्तफा ने 15 अप्रैल को सिलदाग में हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की।

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को “पुलिस केस” समझकर नजरअंदाज न करें। गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने से किसी की जान बचायी जा सकती है। सरकार द्वारा गुड सेमेरिटीन योजना के तहत मदद करने वाले लोगों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि आमजन आगे आएं, मानवता का परिचय दें और सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी