छतरपुर में सोन जलापूर्ति योजना जल्द शुरू कराने की मांग, नगर अध्यक्ष ने मंत्री से की मुलाकात


छतरपुर: भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे छतरपुर के लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद गुप्ता उर्फ चुनमुन ने झारखंड सरकार के पीएचईडी सह उत्पाद मंत्री योगेंद्र महतो से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बहुप्रतीक्षित सोन जलापूर्ति परियोजना को जल्द शुरू कराने का आग्रह किया।
नगर अध्यक्ष ने मंत्री को बताया कि सोन पेयजलापूर्ति योजना कई वर्षों से अधर में लटकी हुई है। परियोजना पर काम शुरू होने के बावजूद अब तक क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इस योजना को शीघ्र चालू कर दिया जाता है, तो छतरपुर सहित आसपास के इलाकों के लाखों लोगों को पेयजल संकट से बड़ी राहत मिलेगी।
इस पर मंत्री योगेंद्र महतो ने नगर अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि विभाग इस दिशा में जल्द आवश्यक कदम उठाएगा और पेयजलापूर्ति शुरू कराने का प्रयास करेगा।
मंत्री द्वारा जल संकट के मुद्दे पर सकारात्मक पहल करने पर नगर अध्यक्ष ने उनका आभार व्यक्त किया।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता