छतरपुर को अपराध मुक्त कराने और जाम से मुक्ति दिलाने हेतु नगर अध्यक्ष ने पलामू एसपी से की मुलाकात


छतरपुर: नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था, जाम की समस्या और अपराध के रोकथाम हेतु छतरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता चुनमुन ने पलामू के नवपदस्थापित एसपी कपिल चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नगर अध्यक्ष ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया तथा छतरपुर शहर की गंभीर ट्रैफिक समस्याओं से अवगत कराया।
नगर अध्यक्ष ने एसपी से मांग करते हुए कहा कि शहर के जपला मोड़ एवं सरईडीह मोड़ पर लगने वाले भीषण जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए दोनों स्थानों पर पुलिस के दो-दो जवानों की नियमित तैनाती की जाए। साथ ही शहर में भारी वाहनों, विशेषकर हाईवा के परिचालन पर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक रोक लगाने की भी मांग रखी।
मुलाकात के दौरान एसपी ने नगर अध्यक्ष द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान का आश्वासन दिया।
वहीं नगर अध्यक्ष ने कहा कि छतरपुर नगर पंचायत को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि एसपी से हुई यह मुलाकात शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी