समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान, स्वास्थ्य शिविर में हुआ नि:शुल्क जांच

नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा- जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान नगर पंचायत की प्राथमिकता

छतरपुर, पलामू: नगर पंचायत छतरपुर द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित “जन समाधान दिवस” का आयोजन बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मंजीत कुमार यादव एवं कार्यपालक पदाधिकारी फ़ैज़ुर रहमान अंसारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के साथ हेल्थ कैम्प का भी आयोजन किया गया, जिसमें नागरिकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि जन समाधान दिवस जनता और नगर पंचायत के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की एक सार्थक पहल है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर जागरूक हैं और नगर पंचायत भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य कर रही है।
नगर प्रबंधक मुर्तुजा अंसारी ने बताया कि जन समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), पेयजल आपूर्ति, चापानल एवं जलमीनार मरम्मत, मुख्यमंत्री श्रमिक योजना, जॉब कार्ड निर्माण एवं नवीनीकरण, कार्य आवंटन, स्वच्छ भारत मिशन, रोड-नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण, होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, स्वयं सहायता समूह गठन तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया।
आयोजित हेल्थ कैम्प में डॉ. अभिषेक प्रसाद, एएनएम सविता देवी एवं एमपीडब्ल्यू आशीष कुमार द्वारा नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम में कनीय अभियंता पंकज कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार, सुशील मिंज, राज शुभम, राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार, दयानंद महतो, टैक्स दारोगा अजय कुमार, लेखापाल सूरज कुमार पासवान सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं वार्ड 3 की प्रेमशिला देवी, वार्ड 6 के अब्दुल जलील, वार्ड 9 के मो. हसीमुद्दीन अंसारी तथा वार्ड 11 के पार्षद प्रतिनिधि आकाश कुमार ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के सफल संचालन में नगर मिशन प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह ने भी भूमिका निभाई।
नगर पंचायत छतरपुर द्वारा जानकारी दी गई कि अगला “जन समाधान दिवस” 28 मई 2026, बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक नगर पंचायत सभागार में आयोजित किया जाएगा। नगर पंचायत ने सभी नागरिकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान का लाभ उठाने की अपील की है।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी