जनगणना कार्य में लगे प्रगणक स्वर्गीय राजेश भारद्वाज को नगर पंचायत छतरपुर ने दी श्रद्धांजलि

छतरपुर: नगर पंचायत छतरपुर कार्यालय सभागार में सोमवार को जनगणना कार्य में लगे प्रगणक स्वर्गीय राजेश भारद्वाज की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि जनगणना 2027 के कार्य के दौरान 25 मई 2026 को सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था।
श्रद्धांजलि सभा में नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार, नगर प्रबंधक मुर्तुजा अंसारी, वार्ड पार्षद हसीमुद्दीन अंसारी, वार्ड 7 के पार्षद दीपक कुमार, वार्ड संख्या 1 के पार्षद पंकज कुमार, वार्ड संख्या 6 के पार्षद अब्दुल जलील अंसारी सहित वार्ड 2 के प्रतिनिधि मनोज कुमार, वार्ड 3 शिव कुमार, वार्ड 5 के प्रतिनिधि, सभी पर्यवेक्षक, प्रगणक, नगर पंचायत कार्यालय के कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके पश्चात स्वर्गीय राजेश भारद्वाज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय राजेश भारद्वाज की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उपस्थित पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लगे कर्मियों की सुरक्षा एवं उनके परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी