छतरपुर नगर पंचायत के मुख्य मार्गों पर नगर पंचायत और पलामू पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में पनशाला शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत

छतरपुर: भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए नगर पंचायत छतरपुर द्वारा आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पनशाला की शुरुआत की गई। भारतमाता चौक पर नगर पंचायत एवं पलामू पुलिस के सहयोग से, जबकि महावीर चौक, हाईस्कूल मोड़ तथा भव फैक्ट्री के समीप नगर पंचायत द्वारा पनशाला संचालित की जा रही है।
पनशाला का विधिवत उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनजीत यादव एवं एसआई इंद्रजीत राणा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान राहगीरों एवं आमजनों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत के प्रति जनता के विश्वास को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और समाज के सभी प्रबुद्ध एवं समाजसेवी लोगों को इसमें आगे आना चाहिए।
उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या है वहां टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है। साथ ही खराब पड़े चापानलों की मरम्मत युद्धस्तर पर कराई जा रही है तथा नगर क्षेत्र के सभी जलमीनारों की मरम्मत भी शीघ्र पूरी कर ली जाएगी, ताकि लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।
मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शिव कुमार, रामसेवक यादव, प्रवेश कुमार, आकाश कुमार, नगर पंचायत के जेई शुभम कुमार, नाजीर दयानंद कुमार, लेखापाल सूरज कुमार, पिंकू कुमार, अरविंद प्रजापति, अजय गुप्ता, अनिल पासवान, पप्पू गुप्ता, कैलाश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी