छतरपुर के नवनियुक्त एसडीएम से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष, विकास कार्यों का निरीक्षण, अतिक्रमण व ट्रैफिक समस्याओं के निराकरण पर चर्चा

छतरपुर: छतरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने छतरपुर के नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) गणेश महतो से शिष्टाचार मुलाकात कर नगर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए उनका अंगवस्त्र दे कर कार्यालय वेश्म में स्वागत किया। अरविंद ने कहा कि वे पलामू में कार्य कर चुके हैं और एक ऊर्जावान अनुभवी अधिकारी हैं, उनके अनुभव का लाभ छतरपुर अनुमंडल को जरूर मिलेगा। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उसके स्थायी समाधान के लिए प्रशासनिक सहयोग की मांग की।
नगर अध्यक्ष ने एसडीएम को बताया कि छतरपुर नगर क्षेत्र में अतिक्रमण और यातायात अव्यवस्था आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। उन्होंने अनुमंडल स्तर पर एक विशेष टास्क फोर्स गठित करने का सुझाव दिया, जो समय-समय पर विकास कार्यों का निरीक्षण, अतिक्रमण मुक्तिकरण की कार्रवाई और ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। साथ ही नगर अध्यक्ष ने उनसे यह भी आग्रह किया कि वे समय समय पर विकास योजनाओं का निरीक्षण आवश्यक है, ताकि योजनाओं की गुणवत्ता कायम रहे।
इस संबंध में एसडीएम गणेश महतो ने नगर अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि जल्द ही संबंधित विभागों के साथ बैठक आयोजित कर समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में सुचारु रूप से यातायात व्यवस्था एवं अतिक्रमण नियंत्रण प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने उनके सुझावों पर सकारात्मक संज्ञान लेने के लिए एसडीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पंचायत और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से छतरपुर को एक व्यवस्थित एवं स्वच्छ नगर बनाया जा सकता है।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी