पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर चन्दन प्रकाश सिन्हा का केंद्र पर तीखा प्रहार

मेदिनीनगर: देश में पेट्रोल एवं डीजल के बढ़ते दामों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह पलामू जिला के प्रवक्ता चन्दन प्रकाश सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जब रोम जल रहा था नीरो बांसुरी बजा रहा था वाले कहावत को देश के प्रधानमंत्री चरितार्थ कर रहे हैं ।समस्त देशवासियों को देशभक्ति का मिसाल कायम करने का उपदेश देकर खुद विदेश चले जाना और इस बीच लगातार पेट्रोल एवं डीजल के दामों में वृद्धि यह प्रदर्शित कर रहा है कि केंद्र में भाजपा शासित सरकार जनहित में नहीं बल्कि कॉरपोरेट हित में काम कर रही है। केंद्र की सरकार पूंजीपतियों के हाथ के खिलौना बन चुकी है उनके इशारों पर नाच रही है। रूस यूक्रेन के युद्ध के बीच जब भारत को सस्ते तेल मिल रहे थे तो भी पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए अधिक मूल्य वसूले गए। पूंजीपतियों को आपदा में लूट का अवसर दिखाई दे रहा है और केंद्र की सरकार इस लूट में उन्हें भरपूर सहयोग कर रही है। देश के मध्यम एवं गरीब वर्ग के लोगों के शरीर से रक्त के एक-एक बूंद को चुस कर अपने पूंजीपती मित्रों को देने पर आमादा है। जब युद्ध की स्थिति में ईरान रूस भी सस्ते तेल देने के लिए तैयार थे तब अमेरिका के इशारे पर तेल नहीं लेना समझ से परे है। एक तरफ सरकार कहती है कि देश में गैस एवं तेल की कमी नहीं है जबकि पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसी पर लगी हुई कतारें सरकार के कथनी और करनी में विरोधाभास को स्पष्ट कर रहा है।लोग असमंजस में हैं।तेल एवं गैस के बढ़ते मूल्य और कमी से स्पष्ट है की सरकार का विदेश नीति हर मोर्चे पर विफल है। विश्व गुरु का सपना चूर-चूर हो गया है। सरकार की आर्थिक नीति पहले ही आम लोगों को तोड़ चुकी है। महंगाई लगातार बढ़ रही है, बेरोजगारी अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। रुपए की कीमत कमजोर हो गई है। वह दिन दूर नहीं है जब लोग भाजपा के खिलाफ जन आंदोलन के लिए सड़क पर उतर जाएंगे।सरकार को डर है कि यहां की युवा कही बांग्लादेश वाली स्थिति न ला दें।यही कारण है कि कॉकरोच जनता पार्टी जो लोगों को सरकार के नीतियों एवं विफलताओं के खिलाफ संगठित और जागरूक कर रहा था उसके सारे अकाउंट को बैन कर दिये गए।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी