IIT परीक्षा का तनाव: मेदिनीनगर से लापता छात्र कोलकाता से सकुशल बरामद, पलामू पुलिस की SIT ने दिखाई तत्परता

मेदिनीनगर:
मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के सुदना (गायत्री मंदिर के पास का) यह लड़का बीते 11 मई से लापता था युवक को पलामू पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। युवक की सुरक्षित वापसी से पिछले कई दिनों से गहरे तनाव और चिंता में डूबे परिजनों ने राहत की सांस ली है।

👉मानसिक दबाव में छोड़ा था घर

पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह आईआईटी (IIT) की परीक्षा को लेकर भारी मानसिक तनाव से गुजर रहा था। इसी परीक्षा के दबाव और घबराहट में आकर उसने अचानक घर छोड़ दिया था और पश्चिम बंगाल के कोलकाता चला गया था।

👉पलामू पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पलामू पुलिस ने युवक की तलाश के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। SIT ने तकनीकी (Technical Surveillance) और मानवीय इनपुट के आधार पर लगातार छापेमारी और खोजबीन जारी रखी। पुलिस के इसी कड़े प्रयास और सूझबूझ के कारण युवक को कोलकाता में ट्रेस कर सकुशल वापस लाया जा सका।

👉युवक की सुरक्षित बरामदगी के बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया है, वहीं स्थानीय स्तर पर भी पलामू पुलिस की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई की जमकर सराहना हो रही है।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता