छतरपुर नगर पंचायत में आरोप-प्रत्यारोप: JMM का हमला—“संबंधों का भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे अध्यक्ष”

छतरपुर: नगर पंचायत छतरपुर के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता नगरवासियों के बीच सरकार के साथ अच्छा सम्बन्ध होने का भ्रम फैला रहे हैं जो पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को इनके खिलाफ बोलने एवं आंदोलन को रोकने की साज़िश है।ये झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्रीयों एवं नेताओं से मुलाकात कर विभिन्न समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया पर यह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनका झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्रीयों एवं नेताओं से निजी और बेहतर सम्बन्ध है। उन्हें लगता है कि उनके इस व्यवहार से पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता दिग्भ्रमित हो जाएंगे ।एक तरफ ये पार्टी के नेताओं एवं मंत्रीयो के साथ फोटो खिंचवा कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्रीयों एवं नेताओं से बेहतर सम्बन्ध होने का बयान दे रहे हैंं तो दूसरी ओर ये और इनके कार्यकर्ता विभिन्न प्लेटफॉर्म पर हेमंत सोरेन सरकार एवं उनके नेताओं कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।जो समझ से परे है। पार्टी के बड़े नेता के साथ वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा असम्भव है।उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह पलामू जिला प्रवक्ता चन्दन प्रकाश सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में चन्दन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि पार्टी के नेताओं एवं मंत्रीयो के साथ किसी का भी बेहतर संबंध हो सकता है। यह हमारे देश की सामाजिक खुबसूरती है।लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई भी नेता या मंत्री पार्टी के प्रोटोकॉल को दरकिनार कर तथा गलत कार्यों में इनका सहयोग करेगा। रही बात छतरपुर नगर पंचायत के विकास की तो हमने यह घोषणा पहले ही कर दिया है कि नगर अध्यक्ष के अच्छे कार्यों में हमलोगों का सहयोग हमेशा मिलेगा और सरकार विकास के कार्यों में छतरपुर नगर पंचायत में हर सम्भव मदद करेगा। फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा छतरपुर नगर पंचायत में विपक्ष का रोल अदा कर रही है और उस पर खरा उतरेगी।लोग एक मजबूत विपक्ष के रूप में सराहना कर रहे हैं। लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। नगर अध्यक्ष भी यह महसूस कर रहे हैं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के बिना छतरपुर का विकास संभव नहीं है। लोगों से अपने बातों के भ्रमजाल में फंसा कर वोट तो प्राप्त कर लिए लेकिन वादों को पूरा करते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं।क्षेत्र में विरोध हो रहा है जिससे इनकी बेचैनी बढ़ी हुई है।आज छतरपुर नगर पंचायत की सारी व्यवस्थाएं चरमरा गई है। शुद्ध पेयजल के वादों का पोल गर्मी आते ही खुल चुका है। एक तरफ निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराने की बात थी लेकिन पांच सौ रुपए टैंकर पानी बेंचा जा रहा है। पूरे शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नियमित साफ सफाई भी बंद है। इन्हें अपने किए वादों को हर हाल में पूरा करना होगा। नहीं तो हमलोग आंदोलन का रुख अपनाने के लिए मजबूर होंगे। यदि नगर अध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा में आना चाहते हैं तो इनका स्वागत है। लेकिन यहां आने पर भी अपने वादों को पूरा करना होगा। अपने सभी बिचौलियों और दलालों को दरकिनार करते हुए निर्दोष युवाओं पर किए गए एफआईआर को वापस लेना होगा। पार्टी में बिचौलियों एवं दलालों का कोई स्थान नहीं है।जनहित के मुद्दों पर कार्य करते हुए एक बेहतर नागरिक सुविधाओं के सोच के साथ ही पार्टी ज्वाइन करें सभी लोग मिलकर छतरपुर को आगे बढ़ाएंगे। पार्टी ज्वाइन करना सिर्फ विरोध से बचने का जरिया नहीं बन सकता है।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी