12 वर्ष सेवा के... 12 वर्ष सुशासन के... 12 वर्ष नए भारत के...

आज भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर आज छतरपुर के प्राचीन ठाकुरबाड़ी मंदिर में सुंदरकांड, पूजन अर्चन एवं आरती कर प्रधानमंत्रीजी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। 

यह उपलब्धि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, आशाओं और जनसमर्थन की अभिव्यक्ति है। पिछले 12 वर्षों में भारत ने मोदी जी के नेतृत्व में विकास, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पुष्पा देवी, पूर्व सांसद मनोज कुमार, छतरपुर मण्डल अध्यक्ष सुधीर सिन्हा, चंदन यादव, मनोज गुप्ता, राहुल वर्मा, विनय ठाकुर, शिव भुइयाँ तथा भाजपा कार्य कर्ता मौजुद थे।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता