स्व. अनिल चौरसिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, गणमान्य लोगों ने किया नमन: सुजीत चौरसिया
गढ़वा/चैनपुर।
स्वर्गीय अनिल चौरसिया की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गढ़वा में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए और स्व. अनिल चौरसिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस श्रद्धांजलि सभा के मुख्य आयोजक वीर कुमार चौरसिया एवं उनकी पूरी टीम रही, जिनके अथक प्रयासों और बेहतर समन्वय के कारण कार्यक्रम सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम संजय कुमार पाण्डेय रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में सुजीत कुमार चौरसिया, विधायक प्रत्याशी डॉ. अनिल कुमार शाह, विधायक प्रत्याशी लव सिंह खेरवार, भावी सांसद प्रत्याशी राजेश्वर बैठा, आजसू जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा एवं जेएलकेएम जिला महासचिव अनिकेत चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सुजीत कुमार चौरसिया ने कहा कि स्व. अनिल चौरसिया केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाली एक मजबूत विचारधारा थे। उनका सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत था। समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता स्थापित करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
उन्होंने कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए मुख्य आयोजक वीर कुमार चौरसिया एवं उनकी पूरी टीम को विशेष रूप से बधाई एवं साधुवाद दिया। साथ ही उपस्थित सभी अतिथियों एवं लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से स्व. अनिल चौरसिया को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकी।
सभा में उपस्थित लोगों ने स्व. अनिल चौरसिया के सामाजिक योगदान, निस्वार्थ सेवा एवं जनहित के कार्यों को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि उनके आदर्श, विचार और समाज के प्रति समर्पण हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
कार्यक्रम में सरोज चौरसिया, राजेश विश्वकर्मा, अरविंद गुप्ता, विकास चौरसिया, विकास पासवान, प्रमोद चौरसिया, श्रवण चौरसिया, लाला चौरसिया, नीतीश चौरसिया, प्रमेश दास, गोलू कुमार, उषा देवी, पुष्पा देवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।