पलामू: चांदी चमकाने के नाम पर महिलाओं को बनाते थे शिकार, 6 सदस्यीय गिरोह पकड़ा गया
पलामू जिला के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में दिनांक 02.06.2026 को समय करीब 12.20 बजे ग्राम- हुल्सी खुर्द से पुलिस
को सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति एक महिला के घर में चाँदी साफ करने का बात कहते हुए प्रवेश कर गया और उसके
बाद दोनो व्यक्ति महिला का चाँदी का अंगुठी को अच्छे से साफ कर वापस कर दिये। इस प्रकार से वादिनी को विश्वास में
लेकर उनका मंगलसुत्र साफ करने के बहाने से ले लिए, मंगलसुत्र को साफ करने के दौरान दोनो व्यक्ति चकमा देते हुए
वादिनी का मंगलसुत्र अपने बैग में रख लिया और वादिनी को कागज में पाउडर एवं अन्य पदार्थ लपेट कर देते हुए बोले
कि थोड़ा देर बाद इसे खोलिएगा तो चमकता हुआ निकलेगा । वादिनी के सुझ बुझ एवं ग्रामिणों के सहयोग से दो व्यक्ति
1. प्रिंस कुमार 2. राहुल कुमार को पकड़ा गया। पुलिस के द्वारा पकडाये दोनो व्यक्ति का तलाशी के क्रम में एक व्यक्ति
राहुल कुमार के बैग से सोने का मंगलसुत्र पाया गया। पकड़ाये व्यक्ति के निशानदेही पर उक्त कार्य को अलग- अलग गाँव
अंजाम देने हेतु घुम रहे अन्य चार लोगो का पकड़ा गया। पुछताछ के क्रम में बताया गया है कि ये लोग एक बाईक में दो
व्यक्ति का ग्रुप बना कर गाँव-गाँव घुमते है तथा चाँदी साफ करने के दौरान चाँदी का कुछ पार्टस को गला कर अपने पास
रखते है । इस प्रकार रखे गये चाँदी के लिक्विड से चाँदी अलग कर बेचते है । यदि कोई व्यक्ति झांसे में आकर सोने का
आभूषण देता है तो उसे गायब करने के प्रयास में रहते है। इस संदर्भ में वादिनी अनिता देवी उम्र 30 वर्ष पति संतोष
उराँव ग्राम हुल्सी खुर्द थाना नौडीहा बाजार जिला पलामू के लिए आवेदन के आधार पर नौडीहा बाजार थाना काण्ड सं0-
47/2026 दिनांक – 02.06.2026 धारा-316(2)/318(4)/112(2) भारतीय न्याया सहिता (BNS) 2023 दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की विवरणीः-
1. प्रिंस कुमार उम्र 20 वर्ष पिता विन्देशवर साह
2. राहुल कुमार उम्र 21 वर्ष पिता राजेश कुमार साह दोनो ग्राम जदिया थाना जदिया बाजार जिला सुपौल (बिहार)
3. प्रभु कुमार शाह उम्र 28 वर्ष पिता त्रिथानन्द शाह
4. रोहन कुमार उम्र 22 वर्ष पिता विनेश शाह
5. अक्षय कुमार उम्र 22 वर्ष पिता स्व0 संतोष शाह तीनो ग्राम मटियारी थाना रानीगंज जिला अररिया
6. रोहित कुमार उम्र 21 वर्ष पिता वकील शाह ग्राम जदिया थाना जदिया बाजार जिला सुपौल (बिहार)
बरामद सामानों की विवरणी :-
01.
वादिनी से लिया गया सोने जैसा मंगलसुत्र
02.
चाँदी साफ करने वाला सफेद पाउडर, हार्पिक डब्बा में रखा एसिड़
03.
लोहे का दो कट्टर
04.
05.
(i) अपाची बाईक BR50AF 0397 (ii) प्लसर BR 38AB 0880, (iii) होण्डा MH 27BL 2921
माप तौल करने वाला छोटा मशीन
छापामारी दलः-
1. पु0अ0नि0 नीरज कुमार थाना प्रभारी नौडीहा बाजार थाना।
2.पु0अ0नि0 रोहित चौहान
3.स0अ0नि0 दीपक कुमार, अनुसंधानकर्ता
4. स०अ०नि० राजेश बैठा
5. नौडीहा बाजार थाना सशस्त्र बल