पलामू - छतरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष के प्रयास से 6 घंटे में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर


छतरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 के जपला मोड़ के समीप भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा के प्रयास से 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। 2 दिन ट्रांसफार्मर खराब हो जाने की वजह से समुचित रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। गुरुवार की सुबह ट्रांसफार्मर जल जाने से इलाके में बिजली बाधित हो गई. बिजली बाधित होने से घरेलू कार्य तथा इलाके में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई थी। जिसकी जानकारी मिलने पर मंडल अध्यक्ष सुधीर सिन्हा ने विद्युत विभाग के पदाधिकारी से संपर्क कर अविलंब नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया. जिससे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। क्षेत्र के लोगों ने सुधीर सिन्हा का आभार जताया। मौके पर पंकज जयसवाल, निशांत सिन्हा, कमलेश कुमार, बिनोद साव, गुड्डू जायसवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता