छतरपुर के विकास की दिशा में डॉ भीम राव अम्बेडकर पार्क का निर्माण एक महत्वपूर्ण कदम, प्रस्तावित पार्क का जायजा लेने के लिए नगर अध्यक्ष नें वित्त मंत्री जी का जताया आभार।

छतरपुर: माननीय वित्त सह संसदीय कार्यमंत्री एवं छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर जी ने छतरपुर में प्रस्तावित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क स्थल का जायजा लिया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता "चुनमुन", नगर पंचायत के उपाध्यक्ष और सभी पार्षदगण, कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कार्यपालक पदाधिकारी को 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट तैयार कर भेजने का निर्देश दिया तथा इसे नगर पंचायत बोर्ड की बैठक से अनुमोदित कराने को भी कहा।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता "चुनमुन" ने मंत्री जी का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "छतरपुर के विधायक और मंत्री के रूप में राधाकृष्ण किशोर का मार्गदर्शन और सहयोग क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। उनके नेतृत्व में छतरपुर नगर पंचायत निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हमें विश्वास है कि आगे भी उनका स्नेह और सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा।"
अंबेडकर पार्क का निर्माण छतरपुर की सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को नई मजबूती प्रदान करेगा।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी