विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल से कार्यालय पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष


छतरपुर: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर छतरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता उर्फ चुनमुन साइकिल से नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि पदभार ग्रहण करने के बाद से ही उन्होंने आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने तथा पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत को कम करने के उद्देश्य से साइकिल का उपयोग शुरू किया है। उनके इस प्रयास का सकारात्मक प्रभाव क्षेत्र के लोगों पर भी पड़ा है और अब कई लोग दैनिक कार्यों के लिए साइकिल का प्रयोग करने लगे हैं।
श्री गुप्ता ने कहा कि साइकिल न केवल प्रदूषण कम करने में सहायक है, बल्कि यह आर्थिक बचत का भी प्रभावी माध्यम है। इसके नियमित उपयोग से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं फिट रह सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए गए संदेशों से प्रेरित होकर उन्होंने साइकिल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटी दूरी की यात्राओं के लिए अधिक से अधिक साइकिल का उपयोग करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वस्थ समाज के निर्माण में भी योगदान दिया जा सके।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी