मेदिनीनगर में रौनियार समाज की बड़ी बैठक, धर्मशाला निर्माण और संगठन विस्तार पर बनी सहमति


रौनियार युवा मंच मेदिनीनगर की आम सभा की बैठक आज दिनांक 14 जून दिन रविवार संध्या 5:00 बजे से, एलबीएस इंटरनेशन विद्यालय विवेकानंद चौक के पास शाहपुर में किया गया! इस बैठक की अध्यक्षता रौनियार युवा मंच न्यास के संयोजक श्रीमान कृष्ण सेठी जी ने किया!
बैठक की शुरुआत राजा हेमचंद जी के तस्वीर पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर किया गया!
बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित ,विकसित एवं समाज के द्वारा धर्मशाला निर्माण हेतु समाज के सहयोग, युवा मच के नए पदाधिकारी का चयन हेतु इस आम सभा का आयोजन किया गया था!
रौनीयार युवा मंच न्यास के संयोजक कृष्णा शेट्टी जी ने बताया कि मेदिनीनगर शहर में समाज का हजारों परिवार निवास करते हैं, लेकिन मिलने जुलने का केंद्र समाज के पास नहीं है इसलिए समाज की ओर से धर्मशाला निर्माण करना समाज की पहली प्राथमिकता है! जिससे समाज में एक जूटता समाज में समरसता का भाव आएगा!समाज के काशी प्रसाद गुप्ता जी ने बताया कि हमारा समाज इतनी बड़ी आबादी में रहता है लेकिन हमें सामाजिक , राजनीतिक पटल पर हमारे समाज को अपेक्षित किया जाता है! इसलिए समाज की एकजुट जरूरी है! 
समाज के आदित्य प्रसाद गुप्ता जी ने बताया कि हम सबों को एक सुई में पीहोने की आवश्यकता है! तब जाकर समाज में एक जूड़ता आएगी! 
समाज के छोटेलाल गुप्ता जी सलतुवा निवासी ने बताया कि यह आमसभा मैं दिखने वाली संख्या समाज को नया आयाम मिलने वाला है और समाज को इससे लाभ होगा! 
रौनियार युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष श्रीमान अमित आनंद जी के द्वारा पूर्व की कमेटी को भंग करके नई कमेटी का विस्तार हेतु समाज को करने का आग्रह किया! इसके बाद अधिकारियों का चयन करने की प्रक्रिया शुरू की गई! उसके बाद निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में श्रीमान गौरी शंकर गुप्ता जी महासचिव के रूप में कुमार गौरव जी , कोषाध्यक्ष के रूप में शक्ति शंकर गुप्ता जी को चुना गया तथा समाज के द्वारा यह निर्देश दिया गया कि अध्यक्ष एवं महासचिव को अपने स्तर से पूरी कमेटी का विस्तार करेंगे! नई कमेटी का कार्यकाल 3 वर्षों का होगा !
 समाज के लोगों ने चुने गए अधिकारियों को बधाई शुभकामना दी! 
इस बैठक में सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे जिसमें मुख्य रूप से कृष्ण सेठी जी, काशी प्रसाद गुप्ता जी, छोटेलाल गुप्ता जी ,आदित्य प्रसाद गुप्ता जी ,शक्ति शंकर जी, मनीष गुप्ता जी, अमित आनंद जी ,अमित महाजन जी, विनोद प्रसाद गुप्ता जी, अरुण गुप्ता जी, कुंदन गुप्ता जी, प्रेम गुप्ता जी ,विजय प्रसाद गुप्ता जी, विनोद मनिहारी जी, अमित गुप्ता जी, उदय गुप्ता जी, अनिल गुप्ता जी, अरुण गुप्ता जी ,मुरारी लाल प्रसाद जी, सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे!

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी