छतरपुर: छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के लक्ष्मी नगर मंदेया नदी घाट पर देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाला गया।
कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप लाल बिहारी यादव,झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता चन्दन प्रकाश सिन्हा एवं कैलाश सिंह एवं मुख्य यजमान के रूप में बैजनाथ प्रसाद एवं डॉ बीके यादव ने हिस्सा लिया। मौके पर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि आज पुरे छतरपुर वासियों के लिए गर्व की बात है कि जो पूरे विश्व की जननी और पालक हैं उनका स्थापना गांव में किया जा रहा है।मां का मंदिर लक्ष्मी नगर वासियों के लिए सौभाग्य की बात है। लाल बिहारी यादव ने कहा कि माता रानी से प्रार्थना के गांव लोगों पर अपने आशीर्वाद बनाए रखें।लोगों को सुख शांति समृद्धि प्रदान करें यही प्रार्थना है।देवी मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष मितल सिंह ने बताया कि लम्बे समय से देवी मंदिर का निर्माण कार्य जारी था और लोगों के सहयोग से निर्माण कार्य पूरा हो पाया है।यह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 25 जून तक चलेगा। कार्यक्रम के अंतिम दिन 25 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में बैजनाथ प्रसाद, बबन कुमार यादव, सुजीत कुमार सिंह बिंदेश्वर यादव राष्ट्रवादी मोनू गुप्ता शीतल सिंह अजीत कुमार अविनाश कुमार जनकदेव यादव आकाश कुमार सिंह अशोक प्रसाद उपेंद्र यादव सोनू पटेल मोनू सिंह सहित सैकड़ो महिला पुरुष शामिल हुए।