डाल्टनगंज को विकास की बड़ी सौगात! विधायक आलोक चौरसिया के प्रयास से 6 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी

📰 खबर
मेदिनीनगर/डाल्टनगंज।
डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। विधायक आलोक कुमार चौरसिया के सतत प्रयास एवं अनुशंसा के फलस्वरूप मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चैनपुर एवं डाल्टनगंज सदर प्रखंड की 6 महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।
👉इन योजनाओं के तहत विभिन्न गांवों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा, जिससे हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।
👉स्वीकृत सड़क योजनाएं
1. चैनपुर प्रखंड
भंडगांव पंचायत के चटीपार से भुतहा गांव तक सड़क निर्माण
लंबाई: 1.650 किमी
स्वीकृत राशि: ₹170.677 लाख
2. चैनपुर प्रखंड
रानीताल PWD मुख्य पथ से बलथरवा तक सड़क निर्माण
लंबाई: 1.000 किमी
स्वीकृत राशि: ₹97.048 लाख
3. चैनपुर प्रखंड
खुराकला में देवी धाम से बीरेन्द्र राम के घर होते हुए अरुण विश्वकर्मा के घर तक सड़क निर्माण
लंबाई: 1.150 किमी
स्वीकृत राशि: ₹127.144 लाख
4. चैनपुर प्रखंड
कंकरी गांव में PWD मेन रोड से नरेश चौधरी के घर होते हुए देवी धाम एवं श्मशान घाट तक सड़क निर्माण
लंबाई: 1.400 किमी
स्वीकृत राशि: ₹134.022 लाख
5. डाल्टनगंज सदर प्रखंड
राजवाड़ीह में चियांकी मेन रोड से बहेरवादोहरी टोला होते हुए बेटी बांध जमुने तक सड़क निर्माण
लंबाई: 1.250 किमी
स्वीकृत राशि: ₹152.968 लाख
6. डाल्टनगंज सदर प्रखंड
लहलाहे पंचायत के नउवाढोड में राजमुनि सिंह के घर से राजू भुइंया के घर होते हुए चबूतरा तक सड़क निर्माण
लंबाई: 1.650 किमी
स्वीकृत राशि: ₹207.653 लाख

👉विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने कहा कि उनका संकल्प जनता से किए गए वादों को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से हजारों ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने जनता के विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डाल्टनगंज विधानसभा के समग्र विकास के लिए वे आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता