पलामू - डिजनीलैंड मेला की बोली 88.20 लाख तक लगी, पवन गुप्ता को इस वर्ष भी मिला टेंडर



मेदिनीनगर
मेदिनीनगर नगर निगम परिसर में मंगलवार को डिज्नीलैंड मेला प्रदर्शनी के टेंडर को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर ने की। बैठक में टेंडर प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।

टेंडर प्रक्रिया में कुल तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। डाक बोली के दौरान चंचल कुमार मिश्रा ने 88 लाख 10 हजार रुपये, पवन कुमार गुप्ता ने 88 लाख 20 हजार रुपये तथा बैजनाथ सिंह ने 88 लाख रुपये की बोली लगाई।

सर्वाधिक 88 लाख 20 हजार रुपये की बोली लगाने के कारण पवन कुमार गुप्ता को डिज्नीलैंड मेला प्रदर्शनी का ठेका आवंटित किया गया। बैठक में मौजूद अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।

नगर निगम के अनुसार, डिज्नीलैंड मेला प्रदर्शनी का आयोजन 20 जुलाई 2026 से 25 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधनों, झूलों, प्रदर्शनी स्टॉलों तथा खान-पान की दुकानों की व्यवस्था रहेगी, जिससे शहरवासियों को आकर्षक मनोरंजन का अवसर मिलेगा।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता