पांकी–मेदिनीनगर मुख्य पथ पर बड़ा हादसा, ऑटो-बाइक भिड़ंत में दो गंभीर घायल

लेस्लीगंज (पलामू): पांकी–मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुरमुसी गांव के समीप शुक्रवार शाम करीब 8 बजे ऑटो और अपाची बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक बच्चे सहित तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदत से सभी घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर भेजा गया।

फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

#Palamu #Lesliganj #RoadAccident #BreakingNews #Medininagar

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता