आज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) प्रशांत कुमार द्वारा नौडिहा बाजार थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

आज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) प्रशांत कुमार द्वारा नौडिहा बाजार थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के अभिलेखों, अपराध पंजी, लंबित मामलों की प्रगति, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत (लॉक-अप), सीसीटीवी व्यवस्था, आगंतुक पंजी, थाना परिसर की स्वच्छता तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों के त्वरित अनुसंधान, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जन शिकायतों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण तथा पुलिस-पब्लिक समन्वय को और मजबूत करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आम नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार, संवेदनशीलता, पारदर्शिता तथा निर्धारित विधिक प्रक्रियाओं का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के नियमित संधारण तथा सुरक्षा संबंधी मानकों का कड़ाई से अनुपालन करने पर विशेष बल दिया गया।

इस दौरान सर्कल इंस्पेक्टर द्वारिका राम, थाना प्रभारी नीरज कुमार सहित नौडीहा थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी , पुलिस बल मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता