जोड़ हाईवे पर युवक के हुई साथ मारपीट,सदर थाने में दिया आवेदन


Medininagar.
सदर थाना क्षेत्र के जोड़ हाईवे पर बीती रात हुई मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल की पहचान मनीष पांडेय के रूप में हुई है.परिजन उसे लेकर इलाज कराने MMCH ले गये.घटना के संबंध में मनीष पांडेय ने सदर थाना में आवेदन देकर गांव के ही मोहित तिवारी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है.

आवेदन के अनुसार घटना से पहले मोहित तिवारी, ऋषिकेश सिंह और अनिल सिंह ने उसे कॉल कर जोड़ स्थित हाईवे पर बुलाया था.वहां बातचीत के दौरान मोहित तिवारी ने अचानक पीछे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा.पीड़ित के अनुसार इसके बाद भी आरोपियों ने उस पर लात घुसे बरसाए.

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि घटना के समय ऋषिकेश सिंह और अनिल सिंह भी मौके पर मौजूद थे.जब वह उठकर अपने घर की ओर जाने लगा तो दोबारा आरोपियों ने उसका पीछा किया. 

मनीष पांडेय के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है. चोट लगने के बाद वह बेहोश हो गया था.करीब 11 बजे उसे होश आया, जिसके बाद वह किसी तरह अपनी बाइक से घर जाने गया.बुधवार सुबह उसने सदर थाना पहुंचकर मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता