नवनियुक्त जिला शिक्षा अधीक्षक, पलामू से अनुश्रवण सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट
मेदिनीनगर (पलामू)। PM पोषण (प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण) योजना अंतर्गत कार्यरत अनुश्रवण सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर संघ, पलामू के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE), पलामू से शिष्टाचार भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल, पारदर्शी तथा जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में परिचयात्मक संवाद हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक महोदय को आश्वस्त किया कि PM पोषण योजना के सफल संचालन, विभागीय निर्देशों के समयबद्ध अनुपालन, ऑनलाइन कार्यों के निष्पादन तथा विद्यालयों से संबंधित दायित्वों के निर्वहन में जिले के सभी अनुश्रवण सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहेंगे।
जिला शिक्षा अधीक्षक महोदय ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सभी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आपसी समन्वय, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ कार्य करने पर बल देते हुए सभी से विद्यार्थियों के हित में समर्पित भाव से कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर अनुश्रवण सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर संघ, पलामू के जिला अध्यक्ष श्री शंभु शरण शर्मा के नेतृत्व में अभय सिंह, विवेक कुमार सिन्हा, अमृतेश मिश्रा, अजीत तिवारी, शशि रंजन, चितामणि, विपुल, विष्णु, संजय महतो, आशीष शुक्ला सहित पलामू जिले के सभी प्रखंडों के अनुश्रवण सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे। सभी ने जिला शिक्षा अधीक्षक महोदय को शुभकामनाएँ देते हुए विभागीय कार्यों में निरंतर सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।
जारीकर्ता:
शंभु शरण शर्मा
जिला अध्यक्ष
अनुश्रवण सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर संघ, पलामू