मेडिकल कॉलेज में चोरी की साजिश नाकाम, शातिर चोर गिरफ्तार, दो गैस सिलेंडर बरामद
मेडिकल कॉलेज में चोरी की साजिश नाकाम, शातिर चोर गिरफ्तार, दो गैस सिलेंडर बरामद
दिनांक 07.07.2026 को समय करीब 18.00 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि एक लडका चोरी की नियत मेडिकल कॉलेज के तरफ घुम रहे है। जिस पर छापामारी दल का गठन किया गया और सत्यापन हेतु गेडिकल कॉलेज के पास गया तो एक लडका को संदेहास्पद स्थिति में मेडिकल कॉलेज के तरफ घुमते हुये पाया गया। जब उससे पुछताछ किया गया तो उसने मेडिकल कॉलेज में रेकी करने की बात बतायी साथ ही उसने बताया कि वह चोरी के मामले मे पूर्व में भी जेल जा चुका है और उसने बताया कि वह कुछ दिन पहले अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रजवाडीह स्कुल में से गैस सिलेण्डर की चोरी की है परन्तु अभी तक ग्राहक नही मिलने कारण उसे छुपा कर रखा है। उक्त के निशानदेही पर दो गैस सिलेण्डर को जप्त किया गया है तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. रामा भुईया उर्फ बुचन भुईया उग्र करीब 23 वर्ष पिता राजकुमार भुईया, पता-ग्राम कचरवा टोला बारालोटा जिला पलामू ।
गिरफ्तार अभियुक्त रामा भुइंया का अपराधिक इतिहास :-
1. सदर थाना कांड सं0-143/2025, दिनांक-29.12.2025, धारा-303 (2)/317 (5)/3(5) भा०न्या०सं० ।
बरामद सामानों की विवरणी :-
1. दो गैस सिलेण्डर।
छापामारी दल में शामिली पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी का नाम :-
1. पु०अ०नि० अफजल अंसारी, थाना प्रभारी सदर थाना
2. स०अ०नि० तेरेसा मिंज (अनुसंधानकर्ता) सदर थाना
3. स०अ०नि० पंकज कुमार तिवारी, सदर थाना
4. स०अ०नि० सुजित कुमार पाण्डेय सदर थाना
5. स०अ०नि० नबी अंसारी सदर थाना
6. आरक्षी 151 सुरेश सिंह
7. आरक्षी 133 शेखर उरांव, सदर थाना रिजर्व गार्ड, जिला-पलामू।
निवेदक पलामू पुलिस