जागरूकता अपील: अपना 14 अंकों का ABHA हेल्थ कार्ड बनाएं और अस्पताल में लंबी कतार से बचें

छतरपुर अनुमंडल के आमजनों से विशेष अपील

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अंतर्गत छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र के सभी आम नागरिकों से अपील है कि वे अपना ABHA (Ayushman Bharat Health Account) कार्ड अवश्य बनवाएं। ABHA कार्ड एक 14 अंकों की विशिष्ट डिजिटल हेल्थ आईडी है, जो डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में उपयोगी है।

अनुमंडलीय अस्पताल, छतरपुर में मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अस्पताल आने से पहले ही अपना ABHA कार्ड बनवा लें, ताकि अस्पताल में ABHA कार्ड बनवाने के लिए लगने वाली लंबी कतार एवं अनावश्यक प्रतीक्षा से बचा जा सके।

घर बैठे भी बनाएं अपना ABHA कार्ड
नागरिक अपने मोबाइल फोन के Google Play Store से आधिकारिक ABHA App डाउनलोड करके स्वयं भी अपना ABHA कार्ड बना सकते हैं।

यदि कोई व्यक्ति स्वयं ABHA कार्ड नहीं बना पा रहा है, तो अनुमंडलीय अस्पताल, छतरपुर में उपलब्ध ABHA काउंटर/सुविधा केंद्र पर भी ABHA कार्ड बनवाया जा सकता है।
अस्पताल में ABHA कार्ड बनवाने के लिए आने वाले नागरिक अपना आधार कार्ड अथवा आधार नंबर तथा आधार से लिंक/उपलब्ध मोबाइल नंबर अवश्य साथ लेकर आएं, ताकि काउंटर पर ABHA कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

जनहित में विशेष अपील

छतरपुर अनुमंडल के सभी नागरिक अपने तथा अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य का 14 अंकों वाला ABHA कार्ड बनवाकर सुरक्षित रखें और अस्पताल में इलाज के समय अपना ABHA नंबर/कार्ड साथ रखें।
“आज ही बनाएं अपना ABHA कार्ड,
अस्पताल में लंबी कतार से बचें और डिजिटल स्वास्थ्य सेवा से जुड़ें।”

जनहित में जारी
अनुमंडलीय अस्पताल, छतरपुर, पलामू

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता