छतरपुर नगर पंचायत में 4 अगस्त को प्री-बिड बैठक, विकास कार्यों की गुणवत्ता पर रहेगा विशेष जोर

छतरपुर: नगर पंचायत छतरपुर में विकास योजनाओं के बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को लेकर 4 अगस्त को प्री-बिड बैठक आयोजित की जाएगी। नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत निबंधित संवेदकों के लिए यह बैठक पूर्वाह्न 11 बजे नगर पंचायत सभागार में होगी।

कार्यालय नगर पंचायत द्वारा जारी Very Short Term Tender Notice No. NPC-NIT-06/2026-27 एवं अल्पकालिन ई-निविदा आमंत्रण सूचना सं.- NPC-NIT-07/2026-27 के तहत यह बैठक आयोजित होगी। 
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि विकास योजनाओं में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य नगर पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी पंजीकृत संवेदकों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर योजनाओं के क्रियान्वयन, तकनीकी पहलुओं एवं गुणवत्ता से संबंधित अपने सुझाव रखने की अपील की है।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता