लातेहार में ACB की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सेवक रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रेस विज्ञप्ति भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रमंडलीय कार्यालय, पलामू ।

वादी के द्वारा इस आश्य का आवेदन दिया गया कि इनकी माँ प्रतिमा देवी के नाम से 15 वे वित से शिव स्थान के पास चबुतरा निर्माण का कार्य आवंटित हुआ था। जिसका योजना संख्या-01/26-27 है। जिसकी प्राक्कलित राशि-80,000/-रू० है। चबुतरा निर्माण का कार्य पूर्ण कर बिल निकासी के लिए मेटेरियल का भाउचर एवं मास्टर रोल समर्पित किया गया है। बिल निकासी के एवज में नागेश्वर रजक, पंचायत सेवक, रॉकीकला पंचायत, मनिका अंचल, जिला-लातेहार द्वारा 10,000/-रू० रिश्वत की माँग की जा रही है। ये घुस देकर काम करवाना नही चाहते है। इसलिए इनके द्वारा एक लिखित आवेदन पुलिस अधीक्षक, भ्र०नि० ब्यूरो, पलामू को दिया गया।

आवेदन में लगाये गये आरोप का सत्यापन भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू के द्वारा किया गया। सत्यापन के क्रम में आरोपी नागेश्वर रजक, पंचायत सेवक, रॉकीकला पंचायत, मणिका अंचल, जिला-लातेहार के द्वारा वादी से उनकी माँ प्रतिमा देवी के नाम से स्वीकृत चबुतरा निर्माण का बिल भुगतान करने के एवज में रिश्वत के रूप में 10,000/-रू० आवेदक से मॉगने की बात सत्य पायी गयी। तत्पश्चात् वादी के आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्र०नि०ब्यूरो, पलामू थाना काण्ड सं0-05/2026, दिनांक-05.08.2026 धारा-7 (a) P.C. (Ammendment) Act 2018 पंजीकृत किया गया।

आज दिनांक-06.08.2026 को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू के धावादल के द्वारा दण्डाधिकारी एवं दो स्वतंत्र साक्षी के उपस्थिति में प्राथमिकी अभियुक्त पंचायत सेवक नागेश्वर रजक उर्फ नागेश्वर प्रसाद रजक पंचायत सेवक, रॉकीकला पंचायत, मणिका अंचल, जिला-लातेहार को वादी से 10,000/- (दस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक भ्र०नि०ब्यूरो, पलामू ।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता