महेंद्रा पेट्रोल पंप के पास से बोलेरो पिकअप चोरी, भुक्तभोगी ने छतरपुर थाने में दिया आवेदन
मेदिनीनगर/छतरपुर: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित करमा कला में भारत पेट्रोल पंप (महेंद्रा पेट्रोल पंप के समीप) के पास से एक बोलेरो पिकअप वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वाहन मालिक ने छतरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर वाहन बरामद करने की गुहार लगाई है।
आवेदन के अनुसार, राकेश कुमार, पिता - नन्दू साव निवासी, ग्राम+थाना +पोस्ट- जपला ,जिला -पलामू, मैं ग्राम - करमा कला में भारत पेट्रोल पंप के समीप बालाजी मोटर्स के नाम से व्यवसाय संचालित करता हु। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त 2026 को उनकी सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो पिकअप (वाहन संख्या BR45G81590) संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी हो गई।
भुक्तभोगी ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने अपने स्तर पर वाहन की काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने छतरपुर थाना में आवेदन देकर मामले की जांच करने तथा चोरी गई बोलेरो पिकअप को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है।
पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वाहन चोरों की तलाश की जा रही है।