पलामू - ऑपरेशन सफाया के तहत पाटन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार ऑपरेशन सफाया के तहत पाटन थाना क्षेत्र में लगातार छापामारी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 22.08.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पाटन थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि करण कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता-सुनील राम, ग्राम-करार खुर्द, थाना-पाटन, जिला-पलामू द्वारा किसी व्यक्ति को बेचने के उद्देश्य से अवैध हथियार अपने घर में छिपाकर रखा गया है।
सूचना के सत्यापन एवं वरीय पदाधिकारी को सूचित करने के उपरांत पाटन थाना पुलिस बल द्वारा करर कला स्थित करण कुमार के घर पर छापामारी की गई। पूछताछ के दौरान उसके द्वारा अपने पास एक देसी कट्टा होने की बात स्वीकार की गई। उसकी निशानदेही पर उसके कमरे में अलमारी के ऊपर रखे एक देसी कट्टा को बरामद कर विधिवत जब्त किया गया तथा करण कुमार को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
करण कुमार, उम्र-23 वर्ष, पिता-सुनील राम, ग्राम-करार खुर्द, थाना-पाटन, जिला-पलामू।

*जप्त सामान*
एक देशी कट्टा।
एक Realme C11 मोबाइल, जिसमें 02 सिम लगा हुआ है।

*छापामारी दल*
पाटन थाना पुलिस बल।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता