पुलिस अधीक्षक, पलामू श्री कपिल चौधरी द्वारा किया गया “टाउन महिला थाना” के नए भवन का उद्घाटन

पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार आज दिनांक 24.08.2026 को टाउन थाना परिसर में नवनिर्मित टाउन महिला थाना के नए भवन का विधिवत उद्घाटन पुलिस अधीक्षक पलामू श्री कपिल चौधरी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सदर एसडीपीओ श्री राजेश यादव, प्रभारी सार्जेंट मेजर श्री सुरेश राम, टाउन थाना प्रभारी श्री ज्योतिलाल रजवार, महिला थाना प्रभारी सुश्री पार्वती कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

नवनिर्मित महिला थाना भवन का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित मामलों के त्वरित एवं संवेदनशील निष्पादन के साथ-साथ पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। नए भवन में आम नागरिकों एवं पीड़ित महिलाओं के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे थाना आने वाली महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 महिला संबंधी शिकायतों एवं मामलों के निष्पादन के लिए बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध होने से पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनाने में सहायता मिलेगी। साथ ही, महिला थाना में आने वाली पीड़ित महिलाओं को अपनी समस्याएं सहज एवं सुरक्षित वातावरण में रखने की सुविधा प्राप्त होगी।

 पलामू पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए महिला संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता