ई-गवर्नेंस सेवाओं की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें CSC, झारनेट, आधार सेवा, AEBAS, ई-ग्रंथालय एवं झारसेवा की प्रगति की समीक्षा की गयी।

बैठक में बताया गया कि जिले में 2,261 CSC पंजीकृत हैं, जिनमें 1,918 सक्रिय हैं। सभी 21 प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय आधार नामांकन केंद्र सक्रिय हैं। झारनेट की समीक्षा में मनातू में विद्युत समस्या तथा उंटारी रोड में सेवा बाधित होने की जानकारी दी गई। उपायुक्त श्री शेखावत ने दोनों स्थानों पर शीघ्र समस्या दूर कर सेवा बहाल करने का निर्देश दिया।

झारसेवा की समीक्षा के दौरान प्रमाण पत्र एवं विवाह निबंधन के लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। 22 अगस्त तक विवाह प्रमाण पत्र के 651 आवेदनों में 268 लंबित पाए गए। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा।

ई-ग्रंथालय की समीक्षा में पुस्तकालय के सक्रिय सदस्यों की संख्या 1,140 तथा ई-ग्रंथालय में कैटलॉग की गई पुस्तकों की संख्या 9,810 बताई गई। उपायुक्त ने सभी डिजिटल सेवाओं को प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह,जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक समेत विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता