युवा वीर कृष्ण सेना की छतरपुर प्रखंड कमिटी का विस्तार, विपिन अध्यक्ष व रविशंकर यादव बने सचिव


जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों पर हुई चर्चा, पदाधिकारियों के बीच वितरित किए गए आईडी कार्ड


छतरपुर,पलामू। छतरपुर के जपला रोड स्थित विष्णु मैरेज हॉल में रविवार को युवा वीर कृष्ण सेना संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मंजीत कुमार यादव, संगठन के अध्यक्ष मनोहर यादव, उपाध्यक्ष पप्पू यादव,सचिव अजय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार यादव, महासचिव यमुना प्रसाद यादव, डॉ बच्चन यादव, बसंत यादव, डॉ अभय यादव, डॉ बीके यादव, चंदन यादव, राजकुमार यादव, राजनन्दन यादव, शिवशंकर यादव,संतोष यादव सहित संगठन के सभी सदस्यों ने दीप प्रज्वलित करने एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात ट्रस्ट के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं महासचिव ने क्रमवार अपने-अपने दायित्व, कार्यक्षेत्र एवं संगठन के प्रति जिम्मेदारियों का संक्षिप्त एवं स्पष्ट विवरण उपस्थित सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की एकता, अनुशासन, पारदर्शिता, सामाजिक सेवा एवं संगठन के उद्देश्यों को लेकर अपने विचार साझा किए तथा सदस्यों को संगठन के नियमों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।इसके बाद संगठन की छतरपुर प्रखंड स्तरीय कमिटी का विस्तार किया गया।

कमिटी विस्तार के दौरान विपिन यादव को प्रखंड अध्यक्ष, मनोज कुमार यादव को उपाध्यक्ष, रविशंकर यादव को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। नीरज कुमार यादव को कोषाध्यक्ष और राकेश कुमार यादव को मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया। इसके अलावा संगठन के अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का चयन एवं जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

बैठक में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को सफल एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता मनोहर यादव एवं संचालन मंटू कुमार यादव ने किया।

बैठक के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच आईडी कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मौके पर युवा वीर कृष्ण सेना संगठन के नौडीहा बाजार प्रखंड के अध्यक्ष विकास कुमार यादव, कोषाध्यक्ष श्याम यादव, सदस्य उपेंद्र कुमार,विजय यादव, कलापहाड़ पंचायत के अध्यक्ष चंदन कुमार यादव, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, सदस्य संतन यादव, पिंटू यादव, सोनू यादव, रंजीत यादव, बगैया पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप यादव, कोषाध्यक्ष शशि रंजन कुमार यादव, उर्फ छोटू सदस्य जयकृष्ण यादव, विनीत कुमार यादव, सरोज यादव,शशि कुमार, राहुल कुमार,दिलीप यादव,चीरु पंचायत के अध्यक्ष पप्पू कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र यादव, मुनकेरी पंचायत के अध्यक्ष उपेंद्र यादव,कोषाध्यक्ष पवन कुमार,सचिव मुन्ना यादव, एवं कार्यकारणी सदस्य में श्रीकांत यादव, दीपक यादव, प्रभु यादव, अक्षय कुमार यादव, श्याम बिहारी यादव, विकाश कुमार यादव, चंदन कुमार, डॉ अशोक कुमार यादव,संतोष कुमार यादव, प्रदीप कुमार यादव,दिनेश यादव, रंजीत यादव, पदाधिकारी, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के सदस्य सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या कराने का आरोप, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; युवती बनकर जंगल में बुलाया

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज