उपायुक्त महोदय, पलामू के आदेशानुसार सीएससी संचालक जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को मिला प्रशिक्षण

आज दिनांक 20.08.2026 को उपायुक्त महोदय, पलामू के निर्देशानुसार सीएससी संचालक जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को जिला स्तरीय सीएससी सेवाओं से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को सरकारी एवं गैर सरकारी सेवाओं को सीएससी के माध्यम से ग्रामीणों को सुविधा उपलब्ध कराने संबंधित प्रशिक्षित किया गया ।

 जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब एवं तकनीकी समस्या को भी समाधान किया गया ।
प्रशिक्षण के दौरान सीएससी के डिजिटल सेवा पोर्टल से पैन कार्ड, रेलवे टिकट, आयुष्मान कार्ड, ईश्रम कार्ड, श्रमधान कार्ड, फसल बीमा, इत्यादि सेवाएं ग्रामीणों को देने संबंधित प्रशिक्षित किया गया । 

साथ ही सीएससी के डिजी पे आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से वित्तीय लेन देन संबंधित प्रशिक्षित किया गया।

जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को उनके सीएससी आईडी से नियमित ट्रांजैक्शन करने के लिए निदेशित किया गया ताकि उनकी आईडी सक्रिय रहे।

उक्त प्रशिक्षण में सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदार एवं प्रशिक्षक के रूप में जिला प्रबंधक सीएससी, पलामू मौजूद थे।

====================

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता