झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में ढेर

ब्रेकिंग न्यूज़ | झारखंड
मेदिनीनगर/जामताड़ा: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार देर रात जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल ले जाने के दौरान सुजीत ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर पुलिस वाहन रुकवाया। इसी दौरान उसने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने और पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सुजीत सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि पलामू के डालटनगंज निवासी सुजीत सिन्हा पर हत्या, रंगदारी, फायरिंग और संगठित अपराध समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे। घटना के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या कराने का आरोप, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; युवती बनकर जंगल में बुलाया

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज