पलामू में NHAI सड़क निर्माण स्थल पर फायरिंग, दो मजदूरों को गोली लगने की सूचना

पलामू: सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा में NHAI सड़क निर्माण कार्यस्थल पर बीती रात अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। फायरिंग के दौरान निर्माण स्थल पर सो रहे दो मजदूरों को गोली लगने की सूचना है, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पलामू एसपी कपिल चौधरी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से चार खोखे बरामद किए हैं।

फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों की तलाश में इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता